भगवान परशुराम जयन्ती धूमधाम से मनाई गई

बिधूना। कस्बा के बेला रोड स्थित चुंचुक मेमोरियल इण्टरनेशनल प्राथमिक विद्यालय में भगवान परशुराम जयन्ती धूमधाम से मनाई गई। इस मौके विधिवत हवन पूजन के बाद समाज के वक्ताओं ने भगवान परशुराम के आदर्शों का विस्तारपूर्वक जानकारी देकर उनके आदर्शो पर चलने की सीख दी।जय ब्राह्मण सेवा समिति बिधूना के अध्यक्ष कौशल किशोर शुक्ला ने कहा कि भगवान परशुराम मात्र शक्ति के प्रतीक नहीं हैं, बल्कि अन्याय के विरूद्व न्याय की स्थापना करने के साथ साथ शास्त्र और शस्त्र दोनों के अनूठे संगम से आदर्श समाज को स्थापित करने वाले महान प्रेरणा के रूप में जाने जाते हैं हमें उनके आदर्शों को प्रेरणा के रूप में लेकर अपने जीवन में आत्मसात करना चाहिये।
परशुराम जयन्ती के मौके पर जय ब्राहमण सेवा समिति के पदाधिकारी प्रेम शंकर छुन्नु तिवारी ने कहा कि ब्राह्मण समाज को ज्ञान और नैतिक मूल्यों के लिये जाना जाता है। उन्होंने युवाओं को भगवान परशुराम के आदर्शों से प्रेरणा लेने पर जोर दिया कहा कि बच्चों को उत्तम संस्कारित शिक्षा दिलाने का कार्य करें। शिक्षित और संस्कारयुक्त होने पर समाज में आदर्श स्थापित कर सकते हैं।
इस अवसर पर कौशल किशोर शुक्ला,हरिशंकर तिवारी,रविंद कुमार मिश्रा,अखिलेश त्रिपाठी,शरद विज्ञानंदपुरी जी महाराज,सुबोध तिवारी,योगेश तिवारी,अनुज शुक्ला,सुधीर दुबे,राजीव कुमार ,मानवेंद्र तिवारी, सुधीर चन्द्र द्विवेदी ,उमाशंकर तिवारी ,संतोष कुमार दीक्षित, रविन्द्र कुमार मिश्रा, शरद बाजपेई ,आनन्द प्रकाश तिवारी, हरीशंकर तिवारी ,पंकज दुबे ,विनय तिवारी सुरेन्द्र पाण्डेय अखलेश शुक्ला, शिवकान्त दुबे, पवन अग्निहोत्री समेत समाज के लोग मौजूद रहे।

TAGS :

up24samachar.com पर हम राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, मनोरंजन, कारोबार, धार्मिक, हेल्थ, ज्योतिष समाचार, खेल समाचार इत्यादि समाचार प्रदान करते है.

Leave a Comment