बिधूना बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी ने ली शपथ, ‘न्याय और एकता’ का लिया संकल्प

औरैया के बिधूना तहसील परिसर में बार एसोसिएशन की नव निर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह बड़े उत्साह और गरिमामय माहौल में संपन्न हुआ। अधिवक्ता हॉल में आयोजित कार्यक्रम में ‘न्याय, सम्मान और एकता’ का संकल्प लेते हुए नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली।
कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इस अवसर पर यूपी बार काउंसिल के उपाध्यक्ष एवं सदस्य अंकज मिश्रा मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे, जबकि सिविल जज जूनियर डिवीजन कुशाग्र मिश्रा और बिधूना चेयरमैन आदर्श मिश्रा विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए।


मुख्य अतिथि अंकज मिश्रा ने अधिवक्ताओं को संबोधित करते हुए उनके अधिकारों के प्रति जागरूक रहने की बात कही। उन्होंने कहा कि अधिवक्ताओं को अनावश्यक आंदोलनों में उलझने के बजाय न्यायिक कार्यों और मुकदमों पर अधिक ध्यान देना चाहिए। वहीं सिविल जज कुशाग्र मिश्रा ने बार और बेंच के बेहतर समन्वय के जरिए आम लोगों को सुलभ न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया।
शपथ ग्रहण समारोह में नवीन तिवारी ने अध्यक्ष, अतुल तिवारी ने महामंत्री, भवन प्रकाश ने वरिष्ठ उपाध्यक्ष, त्रिलोक कुमार शाक्य ने कोषाध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारियों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष नवीन तिवारी ने कहा कि अधिवक्ताओं की समस्याओं का समाधान उनकी पहली प्राथमिकता होगी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अधिवक्ता और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

TAGS :

up24samachar.com पर हम राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, मनोरंजन, कारोबार, धार्मिक, हेल्थ, ज्योतिष समाचार, खेल समाचार इत्यादि समाचार प्रदान करते है.

Leave a Comment