दिनदहाड़े दुकान से रुपयों की गोलक लूटकर फरार हुए बाइक सवार बदमाश

बिधूना । बेखौफ बाइक सवार लुटेरों ने दिन दहाडे कमलपुर नहर के पास एक दूकानदार की रूपयों से भी गोलक छीन झपटकर मौके से फरार हो गये। अचानक गोलक छीनकर ले जाने से दूकानदार के होश उड गये। लोगों के साथ काफी देर तक लुटेरों की तलाश भी की लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। दूकानदार ने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी मौके पर पहुंचकर पुलिस ने घटना की जानकारी ली और सीसीटीवी खंगाले हैं।
कोतवाली क्षेत्र के बदनपुर चैकी क्षेत्र के कमलपुर नहर के पास पुष्पेन्द्र सिंह पुत्र उम्मेद सिंह निवासी भरथना रोड बिधूना की कमलपुर नहर के समीप अभी बिल्डिंग मैटेरियल की दूकान है। गुरूवार को दोपहर वह गोलक पर सिर रखकर लेटे थे। तभी बाइक से उतरकर एक युवक आया और रूपयों से भी गोलक छीन झपटकर बाइक पर बैठकर फरार हो गया। अचानक हुई घटना से दूकानदार के होश उड गये। बाद में दूकानदार ने आस पास बाइक सवार लुटेरों की तलाश की लेकिन लुटेरे मौके से फरार हो गये। दूकानदार पुष्पेन्द्र ने बताया कि बाइक पर सवार दो युवक आये उनमें एक युवक उतरकर दूकान के पास आया दूसरा युवक बाइक स्टार्ट कर सडक पर खडा रहा। दूकान के पास आये युवक अचानक गोलक छीन ली और बाइक पर बैठकर फरार हो गया। बताया कि गोलक 10-12 हजार रूपये की नगदी और कागजात थे। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे खंगालकर पीडित को कार्यवाही का भरोसा दिया। उपनिरीक्षक उदयप्रकाश ने बताया कि जानकारी मिली है घटना की जांच पडताल की जा रही है।

TAGS :

up24samachar.com पर हम राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, मनोरंजन, कारोबार, धार्मिक, हेल्थ, ज्योतिष समाचार, खेल समाचार इत्यादि समाचार प्रदान करते है.

Leave a Comment