औरैया उत्तर प्रदेश सरकार में नवनियुक्त ऊर्जा राज्य मंत्री कैलाश राजपूत ने मंत्री पद की शपथ लेने के बाद शुक्रवार को पहली बार जनपद औरैया का दौरा किया।

इस दौरान कस्बा बिधूना में पार्टी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और स्थानीय व्यापारियों ने उनका भव्य स्वागत किया।

जनपद की सीमा में प्रवेश करते ही ऊर्जा राज्य मंत्री का स्वागत करने वालों का तांता लग गया। उन्हें फूल-मालाएं पहनाई गईं और पटका पहना कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कई समाजसेवियों और नेताओं ने मंत्री जी का अभिनंदन किया।


इनमें अभय सेंगर ने उनका स्वागत किया और बधाई दी। जिला उपाध्यक्ष मंजू चौहान और महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष ज्योत्सना गुप्ता ने उन्हें पटका पहनाकर सम्मानित किया। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल, औरैया के जिला उपाध्यक्ष मनीष कुमार गुप्ता ने व्यापार मंडल की ओर से मंत्री जी को माला पहनाकर स्वागत किया। इस स्वागत समारोह में क्षेत्र के कई गणमान्य लोग और सैकड़ों की संख्या में आम नागरिक व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। स्वागत करने वालों में मनोज चौहान, नीरज चौहान, अवधेश भदौरिया, विकल सेंगर, चुनमुन बैस, विमला और ममता सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शामिल थे। उपस्थित सभी लोगों ने ऊर्जा राज्य मंत्री कैलाश राजपूत का आभार व्यक्त किया। उन्होंने उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में औरैया सहित पूरे उत्तर प्रदेश में ऊर्जा के क्षेत्र में नए विकास आयाम स्थापित होंगे।

TAGS :

up24samachar.com पर हम राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, मनोरंजन, कारोबार, धार्मिक, हेल्थ, ज्योतिष समाचार, खेल समाचार इत्यादि समाचार प्रदान करते है.

Leave a Comment